फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू बवाल : नामजद 15 आरोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में बीते बुधवार को हुए बवाल के नामजद 15 आरोपी छात्रों का सुराग पुलिस शुक्रवार को भी नहीं लगा सकी। उधर, जेल भेजे गए आशुतोष सिंह को रंगदारी मामले में पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है। इस बीच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित छह टीमों की दबिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

बिरला छात्रावास के छात्र आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के बाद बुधवार की शाम बीएचयू में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी। इस मामले में 15 छात्रों के खिलाफ लंका थाने में बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीएचयू के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज जुटाई गई है। आरोपी छात्रों के करीबी दोस्तों को चिह्नित कर उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है।
उधर, गुरुवार को बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह को दी गई धमकी के मामले की तफ्तीश भी शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से उन्हें धमकाया गया था, उसकी कॉल डिटेल लंका थानाध्यक्ष ने मंगवाई है। इसके साथ ही डॉ. राजेश से कॉल रिकॉर्डिगिं की ऑडियो क्लिप मांगी गई है। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि शेखर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें