फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़ित महिला के लिए देवदूत बने प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नई दिल्ली से वाराणसी आ रही महामना एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार की रात जौनपुर की दुर्गा देवी ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से दुर्गा के चीखने पर बोगी में मौजूद 11 एनडीआरएफ के जवान प्रमोद कुमार ने सराहनीय भूमिका निभाई। जवान ने दुर्गा के पति राम सिंह को अपना परिचय देते हुए बताया कि वह ऐसी मुश्किल स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित हैं। इसके बाद उन्होंने सुरक्षित प्रसव कराया और जच्चा-बच्चा दोनों को खतरे से बचा लिया। बोगी में मौजूद यात्रियों ने जवान की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के जवान प्रमोद कुमार छुट्टियां बिता कर वाराणसी आने के लिए मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से महामना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी ही थी कि दुर्गा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बोगी में कोई दूसरी महिला भी नहीं थी, जिससे राम सिंह मदद मांग सकें। दुर्गा का दर्द बढ़ा और स्थिति बेकाबू होने लगी तो प्रमोद मदद के लिए आगे आए। उन्होंने मोबाइल से 11 एनडीआरएफ डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी से बात की और उनके दिशा-निर्देश के अनुसार सुरक्षित प्रसव कराया। संकट से उबारने के लिए राम सिंह ने जवान का आभार जताया। इसके बाद रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी गई। अगले रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर दुर्गा को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें