फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर बचा रहे कई जिंदगियां, कर रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सबको पता है कि रक्तदान महादान है। बावजूद इसके बहुत से ऐसे लोग हैं, जो स्वैच्छिक रक्तदान करने से डरते हैं। दरअसल, उनके मन में बहुत सी भ्रांतियां रहती है लेकिन इसको दरकिनार करते हुए शहर में कई संगठन हैं जो जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर कई-कई लोगों की जान बचाते हैं। इन संगठनों से जुड़े लोगों में युवाओं की संख्या ज्यादा है और वे रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता की मुहिम भी चलाते हैं।
विज्ञापन

अगर आप भी रक्तदान कर पुण्य के भागीदार बनना चाहते हैं तो अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को सुबह 9 से शाम 3 बजे तक बीएचयू परिसर स्थित डॉक्टर्स लाउंज में रक्तदान शिविर में आपका स्वागत है। शिविर में रक्तदान के लिए बीएचयू के एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, आईआईटी छात्रों सहित परिसर के कई विभागों के छात्रों, शिक्षकों ने भागीदारी करने का फैसला लिया है। परिसर से बाहर के 60 से अधिक लोगों ने इस शिविर में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया है।
अमर उजाला फाउंडेशन का मकसद है कि रक्त के अभाव में किसी की भी जान नहीं जानी चाहिए। फाउंडेशन की ओर से बीते वर्ष कारगिल विजय दिवस पर पूर्वांचल के 10 जिलों में आयोजित रक्तदान कैंप के जरिए 882 यूनिट रक्त जरूरतमंदों की मदद के लिए एकत्रित किया था। अस्पतालों में भर्ती ऐसे लोग जिन्हें इलाज के समय खून की जरूरत होती है और उनके पास रक्तदाता नहीं होता है। ऐसे लोगों की जान तभी बच पाएगी जब अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें