फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में आज से नए सत्र का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2017-18 का सोमवार से आगाज हो रहा है। इसके साथ ही कैंपस में काउंसलिंग की भी शुरूआत हो जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक नये सत्र में 11 जुलाई तक मुख्य परिसर में स्नातक और 19 जुलाई तक स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है। संकाय/विभागवार कटआफ जारी होने के बाद अब सोमवार से काउंसलिंग शुरू होगी। इसके लिए वेबसाइट पर मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। 23 जून को प्रभारी कुलपति और आईएमएस निदेशक की अध्यक्षता में हुई यूनिवर्सिटी एकेडमिक कोआर्डिनेशन बोर्ड की बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर पर मुहर लग चुकी है। मुख्य परिसर के बाद 16 से 20 जुलाई तक संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी। पहले दिन विभिन्न विषयों की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। इसमें चार जुलाई से बीए आटर्स, छह जुलाई से बीएससी गणित की काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें