फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरहा हंसबाबा की याद में सजी राम विवाह की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अस्सी स्थित द्वारिकाधीश मंदिर( देवरहा बाबा आश्रम) में ब्रह्मलीन योगिराज देवरहा हंसबाबा की पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रीराम विवाह महोत्सव की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। देवरहा हंसबाबा की प्रतिमा के पूजन के बाद राम चरित मानस नवाह्न पारायण का संगीतमय पाठ किया गया। सीता स्वयंवर के प्रसंग पर भगवान राम सहित चारों भाइयों के विवाह की झांकी के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग गई।
विज्ञापन

मानस की चौपाइयों से बुधवार को द्वारिकाधीश मंदिर परिसर गूंजता रहा। अयोध्या से आए साधु -संत बाराती बने और मिथिला से आए संतों ने राजा जनक के रूप में बारातियों की अगवानी और सत्कार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल था। पातालपुरी पीठाधीश्वर संत बालक दास महाराज, रामअखंड दास, राम तपस्या दास, समाजसेवी रामयश मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें