फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने किया मौन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल ने मध्य प्रदेश में शान्ति पूर्वक संर्घष कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की निंदा की। गांधी प्रतिमा के सामने मौन प्रदर्शन किया। कहा कि छह किसानों की हत्या एवं महाराष्ट्र में किसान आन्दोलन के दौरान सात किसानो द्वारा सरकार की उदासिनता के कारण आत्महत्या करने पर चिंता जताई। महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर मौन धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अगुआयी में कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान पहले उपेक्षाए, उत्पीड़न व शोषण का शिकार हुआ करते थे। लेकिन अब किसानों के साथ क्रूरता बरती जा रही है। कृषि एवं किसानो के लिए दुखद है। किसानों पर हुए जुल्म व अत्याचार तथा हत्या के लिए जिम्मेदार मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। रालोद किसानो की हर समस्या व सभी तरह की लड़यी में किसानों के साथ खड़ा है। धरना स्थल पर डा. एसए रिजवी, अख्तर अली, सुनील सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, अशोक प्रधान, समरजीत यादव, उधम यादव, धनीराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें