दायित्वों से मुक्त होंगे निष्क्रिय पदाधिकारी
मऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत बुधवार को राम स्वरूप भारती इंटर कालेज में बूथ पुनर्गठन और बूथ समिति के सत्यापन के लिए भाजपा की जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने जिले की चार में से तीन सीटों को जीता। उम्मीद जताया कि आने वाले समय में मऊ की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन के लिए जनपदीय कार्यशाला अत्यंत आवश्यक है। किसी भी चुनाव में बूथ के कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की जगह बूथों पर नए ऊर्जावान पदाधिकारी लगाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने कहा कि बूथों का सत्यापन 10 से 20 जून तक चलेगा । गुरुवार तक सभी कार्यकर्ताओं को बूथ सत्यापन के लिए विवरण पत्र दे दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी देवेंद्र यादव, जिला विस्तारक माधवेन्द्र मिश्र, बृजेश मिश्रा, भगवान दास गुप्त, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्त, रामाश्रय मौर्य, सत्यमित्र सिंह, मुन्ना दुबे, विजय नरायन शर्मा, अरिजीत सिंह, यादवेन्द्र सिंह, संजय पाण्डेय, राकेश मिश्र, अशोक सिंह, कृष्णकांत राय, संजय मौर्य समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।