फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी हाईवे से हटेंगी शराब की 190 दूकानें

Thu, 15 Dec 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अब नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के किनारे संचालित हो रही शराब की दूकानें हटाई जाएंगी। इस संदर्भ में शासन की ओर से जल्द ही नई गाइड लाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी में नेशनल और स्टेट हाईवे के किनारे 190 शराब की दूकानें चलती हैं। फिलहाल अगले एक साल के लिए इन दूकानों का नवीनीकरण किया जा चुका है। हाईवे पर होने वाले हादसों की प्रमुख वजह शराब की दूकानें हैं। राहगीर दूकानों से शराब खरीदकर पीते हैं और गाड़ी चलाते हैं। हादसों को रोकने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे के किनारे चलने वाली दूकानों को हटाने का निर्देश दिया है। जिला आबकारी अधिकारी वाईआर यादव का कहना है कि जिले में नेशनल हाइवे के किनारे 119 और स्टेट हाईवे के किनारे 71 दूकानें चलती हैं।

नेशनल हाईवे पर पिछले तीन साल से नई दूकानों के अलॉटमेंट पर रोक लगी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के राज्य सरकार अगर कोई नया आदेश जारी करती है तो उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें