स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (एसआईआईसी) की ओर से सोमवार को यूपी, बिहार के 19 युवा दुबई भेजे गए। करौंदी स्थित राजकीय आईटीआई में उन्हें पासपोर्ट दिया गया। एनएसडीसी इंटरनेशनल के सहयोग से एसआईआईसी ने पिछले माह 57 युवाओं को चयनित किया था। सेंटर के मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से संपर्क कर दुबई में 19 युवाओं को भेजा गया है। सभी हेल्पर के पद पर गए हैं।