फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के चार शिक्षकों को प्रो. सीएनआर राव एजूकेशन फाउंडेशन अवाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के चार शिक्षकों को प्रो. सीएनआर राव एजूकेशन फाउंडेशन अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन रिसर्च से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट अनुसंधान योगदान के लिए दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2022 में कृषि, अभियांत्रिकी, प्रौद्योगिकी समेत प्योर एंड एप्लाइड साइंसेज (शुद्ध एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान) में बेहतर काम करने वालों से इस पुरस्कार के लिए नामांकन मांगे थे। विश्वविद्यालय ने इस पुरस्कार के लिए वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रवि कुमार अस्थाना को वर्ष 2018-2019, रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. माया शंकर सिंह को वर्ष 2019-2020, पर्यावरण व संपोष्य विकास संस्थान में सहायक आचार्य डॉ. राजीव प्रताप सिंह को वर्ष 2020-2021 और चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी इकाई के प्रो. सुनीत कुमार सिंह को वर्ष 2021-2022 के लिए चयनित किया है। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है। शिक्षक और बेहतर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें