फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में 19 किसानों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे 10 दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र के भंदहां कला पंचायत भवन पर कैंप लगा। यहां 19 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई। खंड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने बताया कि कृषि विभाग के साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में फार्मर रजिस्ट्री कराए बगैर किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं व धान नहीं बेंच पाएंगे। वहीं, चिरईगांव के खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी ने ग्राम पंचायत नरायनपुर, जाल्हूपुर, बर्थरा कला एवं बनकट गांवों में लगाए गए फार्मर रजिस्ट्री कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कैंप में चल रही पंजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें