उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग के प्रधान परिचालक/ प्रधान परिचालक यांत्रिक भर्ती-2022 के लिए अभिलेखों का शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी एंड पीएसटी) प्रक्रिया सोमवार से पुलिस लाइंस में शुरू हुआ। पहले दिन 243 महिला अभ्यर्थियों के सापेक्ष 196 उपस्थित हुईं। 183 सफल और 13 असफल रहीं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस भर्ती बोर्ड के सभी निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। भर्ती बोर्ड द्वारा गठित संवीक्षा दलों द्वारा सीसी कैमरे की निगरानी में डीवी एंड पीएसटी प्रक्रिया कराई जा रही है। अभ्यर्थियों से अपील है कि जालसाजों और दलालों से सावधान रहें।