फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के रोड शो में दिखे लघु भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार रात आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। महमूरगंज स्थित कार्यालय के वार रूम में पदाधिकारियों की पहली बैठक में पार्टी की ओर से 25 अप्रैल को आयोजित पीएम के रोड शो को एतिहासिक बनाने का लक्ष्य दिया। कहा, रोड शो में लघु भारत की छवि दिखनी चाहिए, ताकि पूरे देश में संदेश जाए कि काशी के जरिए पीएम भारत के सांसद के रुप में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोर कमेटी के साथ बैठक में शाह ने कहा, नामांकन से पहले रोड शो में सड़कों पर जनसमर्थन से पूर्वांचल और बिहार में मोदी लहर का संदेश देना है। काशी के जनसमर्थन का संदेश कई राज्यों में जाएगा। 2014 में मोदी लहर को इस बार सुनामी का रूप देना है। नामांकन के दौरान भी काल भैरव से नामांकन स्थल तक काशी की जनता पीएम का स्वागत करे। 25-26 अप्रैल का माहौल 19 मई तक बनाकर रखना है, ताकि पिछली बार की तुलना में मोदी की दोगुने मतों से जीत हो। उन्होंने बूथ स्तर की समिति की सूची की समीक्षा की और ज्यादा मतदान की रूपेरखा भी बनाई।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश लोकसभा प्रभारी जेपी नड्डा, रेल मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलुनी, नलिन कोहली, संजय मयूख, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, राकेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर, हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, नागेंद्र रघुवंशी, अशोक तिवारी, जयनाथ मिश्रा, नवरतन राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

51 फीसदी की लड़ाई लड़ें, हर समाज का हो साथ
इस दौरान शाह ने सुभासपा का नाम लिए बिना कहा, लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। चुनाव में उस समाज के लोगों में यह संदेश होना चाहिए कि भाजपा और पीएम मोदी ने उन्हें सम्मान दिलाया। गाजीपुर में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी कर पीएम ने एतिहासिक काम किया। इस चुनाव में 51 फीसदी मतों की लड़ाई के लिए भाजपा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें