फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़खानी करता था तो कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। कचनार स्थित श्रद्धा इंटर कॉलेज के चौकीदार दिव्यांग सुभाष पटेल की हत्या का छह माह बाद बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस के अनुसार स्कूल में काम करने वाली युवती से सुभाष छेड़खानी करता था। पिटाई करने और समझाने पर भी न मानने पर युवती के दो भाइयों ने सुभाष की हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को लूटपाट दर्शाने के लिए स्कूल में रखे सीसी कैमरे व बायोमीट्रिक फिंगर प्रिंट चुरा ले गए और स्कूल के कार्यालय में आग लगा दिए थे। आरोपियों की शिनाख्त कचनार निवासी राजू डोम और राजा बाबू डोम के तौर पर हुई है। दोनों के पास से 18 सीसी कैमरे और एक बायोमीट्रिक फिंगर प्रिंट मशीन बरामद की गई है।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत मरूई इटही निवासी सुभाष की हत्या 30 सितंबर 2018 को उसके स्कूल में की गई थी। इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि तफ्तीश में सामने आया कि स्कूल में झाड़ू पोछा का काम करने वाली एक युवती से सुभाष ने छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत मिलने पर युवती के परिजनों ने सुभाष की पिटाई की थी। इसके बाद भी सुभाष अपनी करतूतों से बाज नहीं आया तो युवती के भाई राजू और राजा बाबू ने उसकी हत्या की योजना बनाई। सोये हुए सुभाष पर ईंटों से वार किया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए आग लगाने के साथ ही दोनों सीसी कैमरे व मशीन उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें