फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के ही युवक ने दोस्तों के साथ रिटायर्ड दरोगा के घर डाली थी डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौबेपुर थाना के मोलनापुर निवासी महाराष्ट्र पुलिस के रिटायर्ड दरोगा काशी प्रसाद यादव के घर आने-जाने वाले गांव के मुकेश निषाद ने अपने बदमाश दोस्तों के साथ डकैती डाली थी। काशी की जमीन एनएचएआई ने सड़क के लिए अधिग्रहीत की थी और उन्हें लाखों रुपये मुआवजा मिला था। मुकेश जानता था कि पत्नी और बहू के साथ रहने वाले बुजुर्ग काशी के घर से उसे ढेर सारे रुपये मिलेंगे। हालांकि डेढ़ लाख रुपये, एटीएम, मोबाइल और जेवर ही उनके हाथ लगे। यह खुलासा करते हुए सोमवार को पुलिस ने अंतरजनपदीय बदमाश गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना के पक्काघाट के रामबाबू सोनकर और सैदपुर के हरि चौराहा के अरमान को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के पास से रिटायर्ड दरोेगा के घर से लूटे गए 75 हजार रुपये, लूटे गए रुपये से खरीदी गई अपाचे बाइक, .32 बोर की देसी पिस्टल, तमंचा, सात कारतूस और लूटा गया एटीएम व मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस को वारदात के सूत्रधार मोलनापुर के मनीष निषाद, सैदपुर के अरमान और अन्य बदमाशों की तलाश है।
10 मार्च की रात काशी प्रसाद को बंधक बनाकर उनके घर में लूटपाट की गई थी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह चंद्रावती बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि काशी के घर में लूटपाट करने वाले बदमाश एक व्यापारी को लूटने के लिए बाइक से गाजीपुर की ओर से आ रहे हैं। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने एसओ चौबेपुर शैलेश कुमार मिश्रा को साथ लेकर क्षेत्र के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में रामबाबू और अरमान पकड़े गए, जबकि मुकेश और अरमान सहित अन्य भाग निकले। रामबाबू और अरमान पर वाराणसी, गाजीपुर और भदोही में गंभीर आपराधिक आरोपों में 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने गिरफ्त में आए बदमाशों का गिरोह पंजीकृत कर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई का निर्देश एसओ चौबेपुर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें