वाराणसी। विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारियों का प्रभार बदल दिया गया है। नए संयुक्त सचिव के आने के आद उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में कुछ बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार परमानंद यादव, संयुक्त सचिव को प्रभारी अधिकारी विधि, जोनल अधिकारी - सिकरोल, शिवपुर और नगवा का प्रभार दिया गया है। जबकि अधिशासी अभियंता राज कुमार को सारनाथ और चेतगंज का जोनल अधिकारी बनाया गया है। तहसीलदार अविनाश कुमार को जैतपुरा, भेलूपुर एवं दशाश्वमेध वार्ड का जोनल अधिकारी और चंद्रभानु को मुगलसराय और रामनगर
का जोनल अधिकारी और वी पी मिश्रा को आदमपुर , चौक और कोतवाली का जोनल अधिकारी बनाया गया है।
रथयात्रा गुरूबाग चौराहा के बीच चौड़ी हुई सड़क
वाराणसी। रथयात्रा से गुरूबाग के बीच एनी बेसेंट थियोसॉफिकल सोसाइटी (बीटीएस) की बाउंड्री शुक्रवार की देर रात विकास प्राधिकरण प्रशासन ने गिराते हुए सड़क चौड़ी कर दी। करीब 250 फीट लंबी इस बाउंड्री को गिराने में बीटीएस के चेयरमैन गोहिल ने सहयोग किया। बाउंड्री तोड़ने से पहले वीडीए ने सोसाइटी भवन की ओर एक नई बाउंड्री पहले से खड़ी की थी जिसके बाद जेसीबी की मदद से नई बाउंड्री को तोड़ा गया।