वाराणसी। पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाले गए जुलूस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी युवक पर कार्रवाई के लिए गांगकला निवासी रविशंकर ने बड़ागांव थाने पर तहरीर दी है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को बसनी निवासी आरिफ को बसनी तिराहा के समीप से गिरफ्तार किया। रविशंकर के अनुसार बीते दिनों शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्र के लोगों ने जुलूस निकाला था। उस दौरान आरिफ ने निकाले गए जुलूस और शहीद जवानों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर क्षेत्र के लोग खासे आहत हैं और आरिफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।