फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज सम्मेलन में युवा वैज्ञानिकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय नौवें राष्ट्रीय बीज सम्मेलन के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के साथ ही कृषि विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया। बतौर मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय धारवाड़ कर्नाटक के पूर्व कुलपति डॉ. आरआर हंचीवाल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शताब्दी कृषि सभागार में समापन समारोह में डॉ. हंचीवाल ने बताया कि 30 करोड़ रुपये का बीज निर्यात करने के बाद भी देश में 65-70 प्रतिशत बीज का आयात पड़ोसी देशों से हो रहा है। उन्होंने किसानों को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान बीएचयू से नम्रता, पद्मा ठाकुर, संकेत राठी, बैरलपुर मोनू कुमार, बंगलूरू से रजता केडी, केल से निशिधा सीटी, दिल्ली से बलवंत सिंह, सोनिया गोयल सम्मानित किए गए।
समारोह में डॉ. यूएस सिंह ने कहा कि भारत में ऐसी उन्नत किस्मों को विकसित करना होगा जो कि पड़ोसी देश के वातावरण के अनुकूल पैदावार दे सकें। संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश चंद ने बीज उत्पादन के साथ ही बीज भंडारण की प्रणाली को सुनिश्चित करने की बात कही। प्रो. पीके सिंह ने बीज सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवा वैज्ञानिकों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ रक्षित और धन्यवाद ज्ञापन डा. एएन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें