फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की टैगिंग न होने पर बीएलओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मतदाता सूची में दर्ज दिव्यांगों की टैगिंग पूरी नहीं होने पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सूजाबाद के बीएलओ को निलंबित करने का निर्देेश दिया है। साथ ही दो दिनों में सभी बीएलओ को टैगिंग का कार्य पूरा करने को कहा है। यह भी कहा कि ऐसा न करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम ने बीएलओ को मतदाता पर्ची समय से बांटने और बैठक में समय से भाग लेने के निर्देश जारी किए। डीएम के रवैये से चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय सभागार में मतदाता सूची की समीक्षा बैठक में आरओ, एआरओ शामिल थे। डीएम ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि पोलिंग स्टेशनों के स्कूली व पंचायत भवनों का स्थलीय निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि जिन मतदान केंद्रों के नजदीक नए भवन उपलब्ध हैं, वहां मतदान केंद्र शिफ्ट किए जा सकें। उन्होंने इसकी सूची तीन दिन में तलब की है। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों की बाउंड्री वॉल तैयार करा लें और हैंडपंप चालू हालत में रहें, जहां रिबोर की आवश्यकता हो उसे तुरंत करा लिया जाए। पुरुष एवं महिला टायलेट अलग-अलग मय वाशबेसिन, बाल्टी, मग व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। बीएसए को निर्देश दिए कि विद्यालयों में प्रकाश व पंखे के लिए विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करा लें। मतदान केंद्रों के अंदर कहीं भी गड्ढे हों या पानी भरा हो तो उसे ठीक करा लें। साथ ही रैंप की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं। जहां निजी स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां भी चुनाव आयोग के निर्देशानुसार समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए और प्रमाण पत्र ले लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें