फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 प्वाइंट रोस्टर के विरोध में बंद कराया विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में 13 प्वाइंट रोस्टर के विरोध में सोमवार को बीएचयू, काशी विद्यापीठ सहित अन्य कॉलेजों में प्रदर्शन कर सरकार से इस पर अध्यादेश लाने की मांग की गई। बीएचयू में सिंहद्वार बंद कर शिक्षकों, छात्रों ने नारेबाजी की और काशी विद्यापीठ में छात्रों ने विश्वविद्यालय बंद कराकर परिसर में विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन

देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों, छात्रों ने 13 प्वाइंट रोस्टर को आरक्षण विरोधी फैसला बताया। बीएचयू विश्वनाथ मंदिर से लंका चौराहे तक मार्च निकाला गया। डॉ. प्रमोद बांगड़े, प्रो. आरएन खरवार, डॉ. सुजाता गौतम, रविंद्र प्रकाश भारतीय आदि ने 200 प्वाइंट रोस्टर लागू करने की मांग की।
काशी विद्यापीठ में छात्र सुबह से ही लामबंद होना शुरू हो गए थे। इसके बाद छात्रों ने एकजुट होकर धरना प्रदर्शन शुरू किया और कक्षाओं को बंद करा दिया। छात्रों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। छात्रों का कहना था कि हम सभी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हैं। सरकार को अध्यादेश लाकर इसे 200 प्वाइंट रोस्टर लागू करना चाहिए। चीफ प्राक्टर प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी ने बताया कि धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

वहीं हरिश्चंद्र महाविद्यालय को भी छात्रों ने बंद कराया। इस दौरान ऋषि यादव, राहुल कन्नौजिया, समन यादव, अभिषेक यादव, पवन यादव, फिरदौस अली, बालेंदु गुप्ता, स्वयं यादव, अनीस हुसैन, अरुण, अभिषेक, राजा, राहुल, रोहित, सूरज, आशुतोष, संगम, विकास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें