फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के पूर्व जनता का मूड भांपने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। शनिवार को मिर्जापुर में काशी क्षेत्र की बैठक होगी। इसमें सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद छह जनवरी को सुल्तानपुर में संघ और भाजपा के बीच समन्वय बैठक होगी। इसी दिन गुलाब बाग कार्यालय में मीडिया की कार्यशाला होगी। जिसमें भाजपा राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव आएंगे। इस दौरान मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।
विज्ञापन

इन बैठकों में पार्टी का पूरा फोकस बूथ और यूथ को मजबूत करना होगा। चुनावी वर्ष की शुरुआत के साथ होने वाली बैठकों में पूरी तरह से संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए आगामी कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी जनता को सरकार की अच्छाइयों के बारे में बताएगी। राम मंदिर निर्माण को लेकर जनता के मूड भांपने से लेकर एससी/एसटी बिल, राफेल आदि को लेकर जनता का मूड जानने के बाद पार्टी की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। मिर्जापुर की बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं। यहां की सीट फिलहाल गठबंधन के साथी अपना दल एस के पास है। यहां की सांसद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल हैं। यहां पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने पर अधिक बल देगी। सुल्तानपुर की बैठक में संघ पदाधिकारियों के साथ संगठन की कमियों को दूर करने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें