फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात होंगे एटीएस के कमांडो

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जनवरी में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले विदेशी अतिथियों की सुरक्षा के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के कमांडो तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा जिला पुलिस और पीएसी के साथ ही दो कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। तीन ड्रोन कैमरोें और सीसी कैमरों से निगरानी के साथ ही पुलिसकर्मियों को बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस किया जाएगा। सम्मेलन के मद्देनजर आवश्यक उपकरणों की खरीदारी और तैयारियां पूरी करने के लिए जिला पुलिस को तीन करोड़ रुपये की पहली किश्त सरकार की ओर से दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से मिले बजट से जिला पुलिस की ओर से सड़कों के किनारे स्थित थानों, पुलिस चौकियों और पिकेट का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके अलावा गंगा घाटों, प्रमुख मंदिरों के आसपास और सारनाथ सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रवासी भारतीयों के आवागमन के लिए 14 रूट और सात पार्किंग स्थल का चयन करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके अलावा होटल व गेस्ट हाउस के कर्मियों, नाविकों, टूरिस्ट गाइड और ऑटो चालकों के लिए पुलिस लाइन में शिविर लगाकर उन्हें अच्छे व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सम्मेलन के मद्देनजर पुलिस की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस महीने के आखिर तक इन्हें मूर्त रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें