फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजूबीर में छात्रों और व्यापारियों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। भोजूबीर सब्जी मंडी के समीप मंगलवार की रात यूपी कॉलेज के छात्रों और स्थानीय व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव के कारण मौके से गुजर रहे कई वाहनों के शीशे टूट गए और राहगीरों को चोट आई। सूचना पाकर शिवपुर, कैंट और सिगरा थाने की पुलिस के साथ सीओ कैंट मौके पर पहुंचे और लाठियां पटक कर उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से चार छात्रों को हिरासत में लिया है। व्यापारियों ने चेताया है कि यदि आरोपी छात्रों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार की शाम यूपी कॉलेज के कुछ छात्रों की भोजूबीर सब्जी मंडी के समीप के दुकानदारों से कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। मंगलवार की रात उन्हीं छात्रोें का समूह भोजूबीर सब्जी मंडी के समीप के दुकानदारों से मारपीट शुरू कर पथराव करने लगा। अचानक शुरू हुए पथराव से बाजार की दुकानों के शटर धड़ाधड़ नीचे गिरने लगे। सौ नंबर पर मिली सूचना के आधार पर शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुुंची और स्थिति भयावह देख कैंट और सिगरा थाने की फोर्स को भी मौके पर बुलाया गया। इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बाजार में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें