वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोमवार को जिला जेल के चार बंदी रिहा किए जाएंगे। जेलर पीके त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश भर की जेलों में निरुद्ध 68 बंदी रिहा किए जा रहे हैं। इसी क्रम मेें जिला जेल में निरुद्ध आदमपुर के समीर शेख, जौनपुर के बदलापुर के अमरदीप सिंह उर्फ मुन्ना, जौनपुर के मछलीशहर के मुर्तजा और बिहार के दरभंगा के सिंटू को रिहा किया जाएगा। चारों बंदियों के जुर्माने की राशि भारत विकास परिषद सामाजिक संस्था अदा की गई है।