फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को रविवार को सिगरा पुलिस नेे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में भाजयुमो के महामंत्री आयुष चंद्र राजपूत ने पांच सितंबर को सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बताया गया है। गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध आयुष चंद्र राजपूत ने रविवार को ही सिगरा थानाध्यक्ष को आरोपी की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही, कहा था कि यदि दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके थोड़ी ही देर बाद आरोपी को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें