फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी में पुलिस ने युवक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के कंधिया फाटक के पास बुधवार को प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका से छेड़खानी करना युवक को भारी पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने उठा ले गई। बुधवार की सुबह एक शिक्षिका स्कूल से जाते समय कंधिया फाटक के पास साइकिल बनवाने जा रही थी। आरोप है कि उसी समय पड़ोसी गांव का एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसके विरोध करने पर आस पास की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गोपीगंज एसओ प्रदीप कुमार आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने उठा ले गए। एसओ ने बताया कि शिक्षिका की तरफ से अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें