फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बाजार। नगर स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में संगठन को धार देने के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. विनोद कुमार सोनकर शास्त्री ने कहा कि समाज के पिछड़े, अति पिछड़े समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पहल कर रही है। संगठन के लोगों की गंभीर भागीदारी से इस दिशा में अच्छी सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिनका क्रियान्वयन पूरी गंभीरता से कराया गया। संगठन के सदस्य इनमें भागीदारी से परिणाम को और बेहतर कर सकते हैं। बैठक में उज्जवला योजना, गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन, छात्रवृत्ति, स्वच्छता और स्वास्थ्य मिशन को और प्रभावी बनाने के लिए काम करने के पर बल दिया गया। मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए लालता प्रसाद सोनकर का अभिनंदन किया गया। बैठक में दिलीप गुप्ता, राजीव मोदनवाल, कामता चौरसिया, भाऊ चंद्र सोनकर, कन्हैयालाल सोनकर, राकेश यादव, दीना सोनकर, रामचंद्र सोनकर, बसंतलाल यादव, संतोष गौतम, धर्मवीर सोनकर, गुलाब चंद्र सोनकर, बबलू सोनकर, बोलेंद्र सोनकर, दशरथ यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें