फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर विदेशी महिला से छेड़खानी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह आरक्षण केंद्र में एक विदेशी महिला के साथ छेड़खानी की गई। महिला ने छेड़ने वाले व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। बाद में महिला आरपीएफ के पास पहुंची। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा का कहना है कि सिपाही के साथ महिला को जीआरपी थाने भेजा गया था। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने ऐसी जानकारी से इंकार कर दिया। कहा, कि ऐसा मामला था तो इंस्पेक्टर आरपीएफ को फोन से भी सूचना देनी चाहिए थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरक्षण केंद्र में पहुंची महिला से एक व्यक्ति ने छेड़खानी कर दी। इससे नाराज होकर महिला ने शोर मचाते हुए व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। आरक्षण केंद्र में मौजूद लोगों ने छेड़खानी करने वाले को पकड़ लिया और आरपीएफ के हवाले कर दिया। इस बीच पीड़िता भी इंस्पेक्टर के पास पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने उससे शिकायत लिखवाई और सिपाहियों के साथ पीड़िता और आरोपी को जीआरपी थाने भेज दिया। इसके बाद पीड़िता और आरोपी में से किसी का भी पता नहीं चला। जीआरपी का दावा है कि उसके यहां कोई शिकायतकर्ता नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें