फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में पहली बार एक माह तक होगी चारों पुराण की कथा0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में पहली बार एक माह तक लगातार चारों पुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु अधिमास के दौरान चारों पुराण की कथा का रसपान कर सकते हैं। 16 मई से 13 जून तक आयोजित कथा के दौरान शिव पुराण, श्रीमद्भागवत, गणेश पुराण और रामचरित मानस का प्रवचन होगा। यह जानकारी श्री पुरुषोत्तम मास राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राजू यादव और महामंत्री अशोक सिंह ने परेड कोठी में शुक्रवार को संयुक्त रूप से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 मई से 22 मई तक कथा वाचक आचार्य रवींद्र भारद्वाज शिवमहापुराण, 23 मई से 29 मई तक पं. आशीष कृष्ण चतुर्वेदी श्रीमद्भागवत कथा, 30 मई से तीन जून तक आचार्य दिनकर महाराज गणेश पुराण कथा और चार जून से 13 जून तक रामचरित मानस कथा होगी। मानस कथा में बालकदास महाराज, पं. मदन मोहन मिश्र, प्रो. पतंजलि मिश्रा, पं. संत सर्वेशदास, ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज, पं. श्रीराम तिवारी, साध्वी अन्नपूर्णा और शालिनी त्रिपाठी प्रवचन देंगी। गणेशार्चन एवं मानस यज्ञ ध्वजारोहण 16 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें