फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की देखरेख में हुआ विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मूंसीलाटपुर जईकपूरा में बीती रात वैवाहिक कार्यक्रम में शरारती तत्वों ने बाधा डालने का प्रयास किया। यह देख कर बाराती खिन्न हो गए और बारात लेकर लौटने की बात करने लगे। इस पर वधू पक्ष के हांथ-पांव फूल गए। बाद में युवकों द्वारा उपद्रव की सूचना पर कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचे और वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने तक वहीं डटे रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गावं में मनभावती अपने पिता के मकान में बतौर नवासी रहती है। शुक्रवार की रात उसकी पोती का विवाह था। द्वाराचार के दौरान बैंड बाजे की धन पर नाच रहे बरातियों के साथ कुछ अराजक युवक भी शामिल हो गए, जिससे विवाद गहरा गया। इस पर बाराती भी भड़क गए और बगैर ब्याह बारात लेकर लौटने की बात करने लगे। विपक्षी भी लामबंद होने लगे लेकिन इसी बीच पुलिस को सूचना दे दिए जाने मामला थम गया। हालांकि पुलिस ने बारातियों को समझा-बुझाकर अपनी मौजूदगी में विवाह संपन्न करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें