फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 करोड़ से चमकेगी ज्ञानपुर-दुर्गागंज रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लापरवाही और बजट की कमी से कई साल से लटकीं करोड़ों की लागत वाली सड़कों की हालत खस्ता हो चली है। इनमें पांच साल से जर्जर ज्ञानपुर-दुर्गागंज रोड के दिन बहुरने वाले हैं लेकिन भदोही-मिर्जापुर रोड का निर्माण कार्य बजट के अभाव में लटका हुआ में है। ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग के की मरम्मत के लिए हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए 23.45 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। यह सड़क बनने से जौनपुर के जंघई, मछली शहर, बादशाहपुर जाने में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

2012 में सपा की सरकार बनने के बाद जिले की कई प्रमुख सड़कों की मरम्मत हुई थी लेकिन कई सड़कें अधूरी रह गईं थीं। भाजपा सरकार में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चला, लेकिन कई प्रमुख सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई। इनमें शामिल ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग, जो करीब पांच साल से खस्ताहाल है। जगह-जगह एक से दो फीट के गड्ढे बाइक और साइकिल सवार लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने हरी झंडी दे दी। जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
भदोही को मिर्जापुर से जोड़ने वाले सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने का काम भी बजट के अभाव में थम गया है। 152 करोड़ की लागत से बनाई जा रही इस सड़क के निर्माण के लिए पहली किस्त 50 करोड़ जारी की गई थी, लेकिन पूरा खर्च न हो पाने के कारण 25 करोड़ वापस चला गया। योगी सरकार में इस मार्ग के लिए अब तक 14 करोड़ रुपये ही जारी किए गए हैं। उसके बाद बजट नहीं आया और रोड जगह-जगह खोदकर छोड़ दी गई, जिस पर चलना बेहद दुरूह हो गया है। सड़क को फोरलेन बनाने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया, लेकिन इसी बीच इस रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जिम्मे सौंप दिया गया। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इस सड़क का आगे काम कौन कराएगा। तकरीबन छह महीने से काम रुका हुआ है। सड़क जगह-जगह तोड़कर छोड़ दी गई है, जिस पर आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं, लेकिन किसी को सुधि नहीं है।
विज्ञापन

एई लोक निर्माण विभाग आरबी राव ने कहा कि ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग की मरम्मत के लिए 23 करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही, उसका काम शुरू हो जाएगा। वहीं, भदोही-मिर्जापुर मार्ग लुंबनी-दुद्धी मार्ग से जुड़ा हुआ है। लुंबनी-दुद्धी मार्ग को केंद्र सरकार ने एनएच में शामिल कर लिया है। इसके चलते अब तक स्पष्ट आदेश नहीं आया है, जिससे आगे का काम रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें