घोसी। जलियावाला बाग़ नरसंहार के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार की देर शाम को यूथ फार चैलेंज घोसी की तरफ से शहीदों की याद में कैंडिल मार्च किया गया। घोसी तहसील भवन से शुरू हुए कैंडिल मार्च नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। कैंडिल मार्च में तहसील क्षेत्र के शहीदों को भी नमन किया गया। कैंडिल मार्च में शामिल लोग नारे लगाते हुई स्टेशन रोड, बस स्टेशन,मधुबन मोड़ होते हुई मधुबन रोड होते हुये मदरसा समसुल उलूम के पास जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में रजनीश भारती, मुसिर अहमद, अवधेश बागी, राघवेंद्र राजभर, डा त्रिभुवन नाथ, आकिब सिद्दीकी, सन्नी राव,रूआब खान, विद्यासागर, मनोज सिंह, शेख हिसामुद्दीन आदि रहे।