फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के हिकमा गांव के मुरारपुर मौजे में फोरलेन का कार्य करने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में काम कर रहे तीन मजदूर दबकर घायल हुए। मौके पर काम करने वाले अन्य मजदूरों आस पास के लोगों ने किसी प्रकार तीनो घायलों को बाहर निकला। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज उपचार के लिए भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोपागंज विकास खंड क्षेत्र में जोर शोर के साथ फोरलेन निर्माण के लिए मिट़्टी का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत हिकमा के मुरारपुर मौजे में फोरलेन सड़क पर पड़ी मिट्टी को रोटावेटर से बराबर किया जा रहा है। नीचे से मिटटी खींचकर सड़क पर चढ़ाते समय एक रोटावेटर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गया। इससे वहां पर कार्य कर रहे हिकमा गांव निवासी सोनू यादव (25) पुत्र स्व कुंवर यादव , दीपू यादव (18)पुत्र धर्मा उर्फ़ बोरा यादव तथा भदसा ग्राम निवासी जयराम चौहान (20) पुत्र श्री राम चौहान ट्रैक्टश्र के नीचे दब गए। आसपास काम कर रहे लोगों ने किसी प्रकार ट्रैक्टर को सीधा करके तीनों घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों ने उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें