भदोही। अधिवक्ताओं की हड़ताल और कार्य बहिष्कार से एसडीएम व नायब तहसीलदार कोर्ट में तीसरे दिन बुधवार को भी कामकाज बाधित रहा। इसके चलते वादकारियों को परेशान होना पड़ा। उधर बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने कहा
कि तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अधिकारियों की चुप्पी ठीक नहीं है। कहा कि जब तक अधिकारी प्रभावी कदम नहीं उठाते, तब तक अधिवक्ता काम पर नहीं लौटेंगे।
अध्यक्ष ने कहा कि तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। तहसील कर्मी हर कार्य के लिए सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। कर्मचारियों की मनमानी पर कोई अंकुश नहीं है। तीन दिन से हड़ताल जारी है लेकिन तहसील के अधिकारी भी मौन साधे हुए हैं। बैठक में तय किया गया कि बार एसोसिएशन एकजुट हैं और आरपार की लडाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
बैठक में नए जिलाधिकारी का तहसील में भ्रष्टाचार की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुए जांच कराने की मांग की गई। बैठक में लालधर पाण्डेय, अरुण दूबे, कृपाशंकर मिश्र, जयनाथ बिंद, अमरनाथ यादव, श्यामनरायण यादव, प्रदीप तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, सतीश तिवारी, अशोक दूबे, राकेश सिंह, लालचंद सरोज, नंदलाल राय, आनंद श्रीवास्तव, नन्हें लाल सरोज, शिवप्रकाश पाल, पुष्पराज पांडेय, भरतलाल यादव, चंद्रकेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।