फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते एक तिहाई शहर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 132 केवी साहूपुरी उपकेंद्र में कोहरे के चलते आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते एक तिहाई शहर की बिजली गुल हो गई। गुरुवार रात 12:30 से शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक बत्ती गुल रही। अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के चलते एक के बाद एक कई फाल्ट हुए। रात में दो बजे आपूर्ति सामान्य हो गई थी। फिर तीन बजे फाल्ट हो गया।
विज्ञापन

रात में जैसे ही कोहरा बढ़ा वैसे ही साहूपुरी में इंसुलेटर फटने और जंपर उड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते मंडुवाडीह और बीएचयू उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। कुछ देर बाद चंदौली की भी आपूर्ति प्रभावित हो गई। हालांकि विभागीय अफसरों का दावा है कि दूसरे उपकेंद्रों से बारी-बारी इन इलाकों में आपूर्ति की गई। उधर मंडुवाडीह इलाके में रहने वाले राधेश्याम ने बताया कि रात 12:30 बजे गई बिजली अगले दिन सुबह 10 बजे आई। भोर में तीन-चार बजे के करीब आधे एक घंटे के लिए आई थी। बीएचयू के विनोद सिंह ने कहा कि रात में बिजली कब गई इसकी जानकारी नहीं है लेकिन दिन में आपूर्ति दस बजे के बाद बहाल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें