वाराणसी। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस 21 दिसंबर से अभियान शुरू करने जा रहा है। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय और एसपी सिटी दिनेश सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एडीएम सिटी ने बताया कि टीम में स्थानीय व यातायात पुलिस, संबंधित क्षेत्राधिकारी, संबंधित अपर नगर मजिस्ट्रेट, नगर निगम के अधिकारी, सड़क से जुड़े विभाग, इंजीनियर को शामिल किया गया है। अतिक्रमण हटने के बाद जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
तिथि व क्षेत्रवार चलेगा अभियान
21 दिसंबर-गोदौलिया चौराहा-रमापुरा चौराहा-बेनिया तिराहा
22 दिसंबर-लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा तिराहा, लोहटिया तिराहा, मैदागिन चौराहा, विशेश्वरगंज, गोलगड्डा, कज्जाकपुरा रेलवे क्त्रससिंग से राजघाट पुल व रामनगर
23 दिसंबर-रविदास गेट, बीएचयू गेट, संकट मोचन तिराहा, दुर्गाकुंड, भिखारीपुर, सुन्दरपुर व डीरेका गेट
26 दिसंबर-सिरगा चौराहा, रथयात्रा, गुरूबाग तिराहा, नीमामाई तिराहा, कमच्छा पुलिस बूथ, महमूरगंज चौकी तिराहा व आकाशवाणी
27 दिसंबर-रोडवेज, धर्मशाला, तिराहा, इंगलिशिया लाइन, साजन तिराहा, मालेगोदाम रेलवे क्त्रससिंग
28 दिसंबर-ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट चौराहा, लकड़मंडी, तिराहा, अन्धरापुल, मरीमाई तिराहा, लोहामंडी चौराहा, मलदहिया चौराहा, जय सिंह चौराहा
29 दिसंबर-भोजूबीर चौराहा, मछलीमंडी तिराहा, महावीर मंदिर तिराहा, अर्दली बाजार तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी चौराहा, आशियाना तिराहा, नदेसर पुलिस चौकी, जज गेट, पुलिस ऑफिस पॉकिंग व आयुक्त सभागर
30दिसंबर-पांडेयपुर चौराहा, कालीमाता मंदिर, पहडिय़ा चौराहा, आशापुर चौराहा, चन्द्रा चौराहा व पंचक्रोशी चौराहा।