नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद भाजपा की महापौर मृदुला जायसवाल और सभी दलों के पार्षद 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। इस आशय का पत्र नगर विकास विभाग ने जारी कर दिया है। भाजपा के 89 में से 39 पार्षद जीते थे। पार्टी को नगर निगम सदन में बहुमत के 46 पार्षदों की आवश्यकता है। निर्दल प्रत्याशियों की संख्या 13 है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि इनमें से सात भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क में हैं। पार्टी शपथ ग्रहण के बाद सदन में अपना बहुमत सिद्ध करेगी।
महापौर मृदुला जायसवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण की आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिली है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि पार्टी हाईकमान से अभी कोई निर्देश नहीं आया है। सदन में बहुमत के लिए पार्टी को सात सीटों की सीटों की आवश्यकता होगी जो आसानी से पूरी हो जाएगी। जब सदन की बैठक होगी, उसी दौरान पार्टी अपना बहुमत सिद्ध करेगी।