फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की प्राचीन कालाओं को बचाना जरूरी0

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एससी कालेज के मनोरंजन हॉल में शनिवार को देरशाम महावीरी झंडा अखाड़ा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला ने अखाड़ेदारों को साफा बांध तथा अखाड़े के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अखाड़ेदारों की ओर से खास खेलों का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि तलवारबाजी, बनैठी, कलाबाजी एवं अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन की विधा समाज से लुप्त होती जा रही है। हालांकि इसे महावीरी झंडा के अखाड़ेदार अभी जिंदा रखे हैं। कहा कि अखाड़ेदारों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर लुप्त हो रही विधा को बचाने का कार्य होना चाहिए। उन्होंने बुद्धिजीवियों से देश के प्राचीन कला को बरकरार रखने के लिए सहभागिता की अपील की। बताया कि देश की प्राचीन कलाएं जहां स्वास्थ्य के लिहाज से अनुकूल है,ं वहीं इन कलाओं के माध्यम से आपसी सौहार्द भी कायम होता है। कार्यक्रम में सांसद भरत सिंह तथा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने भी अखाड़े के अध्यक्षों को सम्मानित किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण के अलावा अंजनी कुमार सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, जयप्रकाश साहू, मनोज पांडेय, वशिष्ठ दत्त पांडेय, संजीव कुमार डम्पू, राजेश गुप्ता, सरिता राय, संध्या पांडेय, पप्पू पांडेय, नकुल चौबे, अमृत कुमार सिंह डिम्पल, घनश्याम पांडेय, डा. अंजनी कुमार पांडेय, विमल पाठक, बिट्टू मिश्र, पिंटू मिश्र, अखिलेश चौबे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें