वाराणसी। बाइक से निकलने से पहले हेलमेट जरूर लगाएं। कार चला रहे हैं तो सीट बेल्ट बांधे रखें। नहीं तो आपको पता भी नहीं चलेगा और घर पहुंच जाएगा ई-चालान। जी हां, यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए वाट्सएप, ट्वीटर और फेसबुक पर भी ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो गई है। लोग बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने या बाइक चलाते समय मोबाइल से बात करने वालों के फोटो अपने मोबाइल से खींचकर ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया एकाउंट पर भेज रहे हैं और उन पर तेजी से कार्रवाई भी हो रही है। अभी दो दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे ही कुछ बाइक सवारों के घर ई चालान भेजा है।
यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के फोटो यातायात पुलिस के पास वाट्सएप, ट्वीटर या फेसबुक एकाउंट पर भेजे जा सकते हैं। ध्यान सिर्फ इतना रखना होगा कि वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर फोटो में जरूर आ जाए। इसके लिए एक वाहन के दो-तीन फोटो भी भेजे जा सकते हैं। फोटो भेजने वालों का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। इसके जरिए ट्रैफिक पुलिस की कोशिश 18 साल से कम उम्र के वाहन चलाने वाले किशोरों, बिना हेलमेट बाइक चलाने, बाइक पर स्टंट करने वालों, प्रेशर हॉर्न, गलत जगह वाहन पार्किंग और ब्लैक फिल्म लगाने सहित अन्य तरीके से यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसना है।
यहां भेजें फोटो
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के फोटो ट्रैफिक पुलिस के वाट्सएप नंबर 9454401874 या सीओ ट्रैफिक के वाट्सएप नंबर 9454401647 पर सीधे भेजी जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक एकाउंट ङ्कड्डह्म्ड्डठ्ठड्डह्यद्ब ञ्जह्म्ड्डद्घद्घद्बष् क्कशद्यद्बष्द्ग के मैसेंजर और ट्वीटर हैंडल ञ्चह्यश्चह्ल1ड्डह्म्ड्डठ्ठड्डह्यद्ब पर भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की तस्वीर भेजी जा सकती है। ऐसे लोगों का ई-चालान वाहन नंबर के आधार पर उनके घर पहुंच जाएगा। एक महीने के भीतर जो जुर्माना भरने यातायात पुलिस कार्यालय नहीं आएगा उससे संबंधित प्रकरण न्यायालय भेजकर संबंधित का सम्मन/वारंट जारी कराया जाएगा।