फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य रोकने के लिए किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। मुआवजा दिए बगैर हाइवे का काम शुरू करने पर रविवार को किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसानों का कहना था कि जब तक मुआवजे की राशि नहीं दी जाएगी तब तक काम नहीं होने दिया जाएगा। किसान दोपहर से देर शाम तक धरना-प्रदर्शन पर बैठे रहे।
विज्ञापन

एनएच 29 के निर्माण के लिए कैथी गांव के किसानों की अधिग्रहीत जमीन पर कार्यदायी संस्था एनएचआई के लोगों ने रविवार को मिट्टी डालने का काम शुरू किया तो मौके पर पहुंचे किसानों ने इसका विरोध किया। किसानों का कहना था कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक हाइवे का काम नहीं होने दिया जाएगा। जब किसानों की बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे पास के प्लांट पर धरना-प्रदर्शन करने लगे और निर्माण कार्य का विरोध जताया।
कार्यदायी संस्था का कहना था कि जब तक प्रशासन की ओर से कोई आदेश नहीं मिलेगा तब तक काम नहीं रोका जाएगा। दोपहर से धरने पर बैठे दर्जनों किसान उच्चाधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे मगर न तो काम रोका गया और न ही देर शाम तक कोई मौके पर पहुंचा। धरना देने वालों में ग्राम प्रधान पति अजय यादव, बंटी सिंह, उमा चरण पांडेय, जितेंद्र रघुवंशी, प्रताप रघुवंशी, रामलखन यादव, सोनू सिंह, दूधनाथ यादव, तुलसी, प्रदीप नारायण आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें