ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने शुक्रवार सुबह आठ बजे मोरवा नदी पर बैरीपरवां, कारीगांव, कसिदहां गांवों में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों का सत्यापन किया। बैरीपरवां में सत्यापन के दौरान मास्टर रोल पर 50 मजदूर अंकित थे, जबकि मौके पर सिर्फ 33 मजदूर मिले। सीडीओ ने रोजगार सेवक, मेठ, प्रधान और डीसी मनरेगा का निर्देश दिया कि शत प्रतिशत मनरेगा मजदूरों से कार्य करना सुनिश्चित करें। कारीगांव में मास्टर रोल से काफी कम मनरेगा मजदूर होने पर रोजगार सेवक को कड़ी फटकार लगाई। डीसी मनरेगा को निर्देश दिया कि मनरेगा मजदूरों को सात दिन कार्य करने के बाद आठवें दिन भुगतान करें।