ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के मल्लूपुर गांव के दर्जन भर से अधिक लोगों ने प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जालसाजी का मामला होने के बाद भी कोतवाली पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। एसपी को पत्रक देकर कार्रवाई की मां की। गांव की मीना देवी ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 2011 में उसे आवास आवंटित हुआ था। ग्राम प्रधान मेरे पति को बहलाकर खाते से पैसा निकलवा लिए। मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया। कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। प्रदर्शन करने वालों में गीता देवी, जड़ावती, अंजू, सुगना, मिथुन, जितेंद्र, चिरौंजी, किसमती देवी आदि रहीं।