फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दस लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/सारनाथ। कैंट और सारनाथ थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने एक मंदिर और दो मकानों को निशाना बनाया। चोर एक लाख रुपये से ज्यादा नकदी और आठ लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात चुरा ले गए लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। भुक्तभोगियों की सूचना पर बुधवार को पहुंची पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही। इसे लेकर इलाकाई लोगों में खासा रोष देखने को मिला।
विज्ञापन

सारनाथ थाना अंतर्गत गणपत नगर कॉलोनी निवासी मुन्नीलाल अपनी मां दुलेसरा देवी के दसवां में शामिल होने गाजीपुर स्थित भदौरा गांव गए हुए थे। मुन्नीलाल ने मकान की देखरेख की जिम्मेदारी किरायेदार पेशे से शिक्षक सुरेश राम को सौंप रखी थी। मंगलवार की रात सुरेश अकथा स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर चले गए और बुधवार की सुबह पांच बजे वापस लौटे। सुरेश ने देखा कि उनके कमरे का ताला लगा हुआ था लेकिन कुंडी टूटी थी। अंदर घुसे तो आलमारी टूटी हुई थी। सुरेश ने बताया कि 75 हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात चोरी हुए हैं। इसके बाद सुरेश बाहर निकले तो देखे कि मकान मालिक मुन्नीलाल के कमरों के भी ताले टूटे हुए हैं और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। सुरेश की सूचना पर कुछ ही घंटों में मुन्नीलाल भी गांव से वापस आ गए। मुन्नीलाल ने बताया कि 15 हजार रुपया और लगभग सात लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर चोरी हुए हैं। सूचना पाकर सारनाथ पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मुन्नीलाल के घर पहुंची। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी। उधर, कैंट थाना अंतर्गत टकटकपुर क्षेत्र के गायत्री नगर मार्ग स्थित शक्ति माता मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये चुरा ले गए। बुधवार की सुबह पुजारी तिलकधारी मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। बताया कि इस साल में तीसरी बार मंदिर में चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें