फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडलीय एथलेटिक्स के लिए 18 सदस्यीय टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशस्तरीय महिला खेल महोत्सव के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। पहले दिन एथलेटिक्स में जिले की महिला टीम का ट्रायल हुआ। इसमें 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। महिला खेल महोत्सव में 25 साल से कम आयु की खिलाड़ी हिस्सा ले सकती हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि मंडल के 18 खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम में हुआ है। 11 अगस्त को मंडलीय टीम का ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व प्रादेशिक मुकाबले में करेंगी। चयन ट्रायल सिगरा स्टेडियम के कोच चंद्रभान यादव की देखरेख में हुआ। इस मौके पर साई सेंटर बीएचयू के संजीव श्रीवास्तव, सिगरा स्टेडियम के कनाई चंद तालापात्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें