फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 18 कैरेट वाले आभूषणों की मांग ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। सराफा कारोबारी धीरज बरनवाल ने बताया कि रविवार को ज्वेलरी की दुकानें खुली रहेंगी। अक्षय तृतीया पर स्वर्णाभूषण की खरीदारी शुभ माना जाता है। लोग शादी के लिए साल भर अक्षय तृतीया का इंतजार करते हैं। इन दिनों वैवाहिक सीजन के चलते खरीदारी तो लोग कर रहे हैं, लेकिन बजट घट गया है। इतना ही नहीं लोग कम कैरेट वाले आभूषण पसंद कर रहे हैं। नगर के प्रमुख सराफा कारोबारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि लोग सोने की नेकलेस, हार, चोकर, चूड़ी, कंगन, रानी हार, ब्रेसलेट के अलावा अंगूठी, मांगटिका, मंगलसूत्र की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं चांदी के पाजेब, पायल, बिछिया, कमरबंद, कर्धन खरीद रहे हैं लेकिन पहले से कम खर्च कर रहे हैं। जिले के घोसिया में सराफा की सबसे अच्छी मंडी है। इसके अलावा गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, औराई, जंगीगंज, चौरी भी अच्छा बाजार है। कारोबारी नईम अंसारी ने बताया कि महंगाई के चलते 22 कैरेट के सोने की ज्वेलरी की खरीदारी कम हो रही है। इस समय मध्यम वर्ग के लोग 18 कैरेट के आभूषण खरीद रहे हैं। सोने और चांदी के भाव अब लगभग स्थिर हो चुके हैं। अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में एक अत्यंत शुभ और पवित्र मुहूर्त माना जाता है। इसमें बिना पंचांग देखे नए काम, विवाह, और खरीदारी (विशेषकर सोने) की जा सकती है। इस दिन किए गए दान, तप और जप का फल अनंत (अक्षय) होता है। बताया कि मान्यता है कि इसी दिन से सतयुग/त्रेतायुग शुरू हुआ और भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। बताया कि इस दिन आभूषण इत्यादि सुबह सूर्योदय के बाद से अगले दिन सूर्योदय होने तक खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें