फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के 18 छात्रों पर गैंगेस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के 18 ऐसे छात्र जिन पर एक से अधिक मुकदमा गंभीर आपराधिक आरोपों में दर्ज है उनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन चिन्हित 18 छात्रों का नाम, पता और करीबियों का विवरण जुटाकर लंका पुलिस जल्द ही सभी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

बीएचयू के एमसीए के छात्र गौरव सिंह की दो अप्रैल को बिड़ला चौराहा के समीप गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। गौरव की हत्या की तफ्तीश में सामने आया कि बीएचयू से निष्कासित छात्र परिसर में जबरदस्ती रहकर अवैध वसूली और वर्चस्व की लड़ाई में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने तय किया है कि बार-बार बीएचयू परिसर का माहौल बिगाड़ने वाले चिन्हित छात्रों के खिलाफ इस बार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीएचयू परिसर का माहौल खराब करने वाले एक से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी 18 छात्रों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी इंस्पेक्टर लंका ने शुरू कर दी है। यह चिन्हित 18 छात्र जहां कहीं भी दिखाई देंगे उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें