फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में तैनात रहेंगे चिकित्सक और फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चैत्र नवरात्र (6 से 13 अप्रैल) पर जिले के मंदिरों में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मंदिरों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम की तैनाती का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिले के मंदिरों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी मैदागिन, चंद्रघंटा मैदागिन, कुष्मांडा देवी दुर्गाकुंड, स्कंदमता जैतपुरा, कात्यायनी देवी संकटाघाट, कालरात्रि देवी मंदिर दशाश्वमेघ और महागौरी देवी दशाश्वमेध आदि में खूब भीड़ रहती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को तैनात करने का निर्णय लिया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सके। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अलग-अलग मंदिरों पर एंबुलेंस के साथ ही 25 चिकित्सक एवं 25 फार्मासिस्ट 24 घंटे के लिए तैनात किए जाएंगे। संबंधित चिकित्सक ड्रेस कोड का पालन करेंगे। एंबुलेंस में प्रमुख रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर, स्टेथोस्कोप एवं मशीनें दुरुस्त रखी जाएंगी। व्यवस्था की मानीटरिंग के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जंग बहादुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। किसी भी समस्या के लिए उनके मोबाइल नंबर 9918901467 पर बात की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें