फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप चलाएगी ‘नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट’ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ‘नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट’ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत मतदाताओं से वोट की अपील के साथ ही अन्य जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को काशी प्रांत कार्यकर्ताओं की बैठक में इसकी तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय समिति कक्ष में आयोजित बैठक में परिषद के अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख हरि बोरिकर ने कहा कि युवाओं का यह दायित्व है कि वह देश की सुरक्षा व विकास के लिए सशक्त सरकार के पक्ष में मतदान करें। प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें स्थिर सरकार चुनने का संकल्प लेना चाहिए। देश हित में फैसला लेने वाली ऐसी सरकार चुनें जो वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर काम करती हो। बैठक का संचालन महानगर मंत्री शिवम शाह ने किया। इस दौरान महानगर मीडिया संयोजक अंशुमान बरनवाल, प्रांत उपाध्यक्ष अवधेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्रा, खुशबू पांडेय, डॉ. निशा सिंह, अश्वनी जयसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें