फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर सात रूट से बाबा विश्वनाथ दरबार जाएंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर चार मार्च को बाबा विश्वनाथ के दरबार तक श्रद्धालुओं के जाने के लिए यातायात पुलिस ने सात रूट निर्धारित किए हैं। इसके मद्देनजर रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था यातायात पुलिस की ओर से की गई है। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने अपील की है कि रूट डायवर्जन का पालन कर आमजन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन

प्रयागराज की ओर से आने वाले श्रद्धालु कछवां रोड, राजातलाब, मोहनसराय, रोहनिया, मड़ौली तिराहा, मंडुवाडीह चौराहा, रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 3, महमूरगंज चौकी, आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, रामापुरा चौराहा, गोदौलिया चौराहा होते हुए बाबा दरबार पहुंचेंगे। इन श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था मजदा सिनेमा हाल, भारत माता मंदिर और कैंसर अस्पताल के पास स्थित स्टेडियम और रोहनिया के समीप की गई है।
गाजीपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु आशापुर, कज्जाकपुरा, भदऊं चुंगी, मच्छोदरी, कोतवाली, मैदागिन होते हुए बाबा दरबार पहुंचेंगे। इन श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था बेनियाबाग मैदान, क्वींस कालेज लहुराबीर, नेशनल इंटर कालेज पीलीकोठी, मच्छोदरी पार्क मैदान, टाउनहाल मैदागिन और सनातन धर्म इंटर कालेज में की गई है।
विज्ञापन

जौनपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु बावतपुर, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर, दैत्राबीर, वरुणा ब्रिज, अंधरापुल, तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा होते हुए बाबा दरबार पहुंचेंगे। इन श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर, इंडिया होटल के पास और छावनी क्षेत्र के सेंट मैरी स्कूल में की गई है।
आजमगढ़ की ओर से आने वाले श्रद्धालु चोलापुर, लालपुर, पांडेयपुर चौराहा, हुकुलगंज, ताड़ीखाना, चौकाघाट, तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा होते हुए बाबा दरबार पहुंचेंगे। इन श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था इंडिया होटल के पास और छावनी क्षेत्र के सेंट मैरी स्कूल के समीप की गई है।
चंदौली की ओर से आने वाले श्रद्धालु राजघाट पुल, भदऊं चुंगी, कालभैरव तिराहा, कोतवाली, मैदागिन चौराहा होते हुए बाबा दरबार पहुंचेंगे। इन श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था भदऊं चुंगी के दाएं तरफ रेलवे के मैदान में की गई है।
मिर्जापुर और सोनभद्र की ओर से आने वाले श्रद्धालु सुसुवाही, करौंदी, नरिया, बीएचयू गेट, अस्सी, सोनारपुरा, गोदौलिया होते हुए बाबा दरबार पहुंचेंगे। इन श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था रवींद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम मंदिर के सामने की सड़क की दोनों तरफ की पटरी पर की गई है।
भदोही की ओर से आने वाले श्रद्धालु कपसेठी, जंसा, लोहता, चांदपुर, चौराहा, मंडुवाडीह चौराहा, रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 3, महमूरगंज चौकी, आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, रामापुरा चौराहा, गोदौलिया चौराहा होते हुए बाबा दरबार पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें