वाराणसी। सीरगोबर्धनपुर स्थित रविदास जयंती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार के आयोजन में प्रधानमंत्री भी आने वाले हैं। ऐसे में वहां तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर ही मेला क्षेत्र में सोमवार को अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री के आगमन को ले प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद हो गया है। इसके साथ सत्संग स्थल पर मुख्य पंडाल बनने लगा है। जिसका मुख्य द्वार पूर्व दिशा में होगा। जबकि इसके पहले पश्चिम दिशा में हुआ करता था। पंडाल की लंबाई 2 सौ फिट और चौड़ाई 80 मीटर है। पूरे पंडाल की लंबाई 400 मीटर के एरिया में होगा। इन सभी तैयारियों को लेकर ही मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार और जलकल के अधिकारी पहुंचे। मेला क्षेत्र में साफ सफाई करने के लिए बड़ी तादात में सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं सेवादार मंदिर पहुंचने लगे हैं। मंदिर के ट्रस्टी के एल सरोवा ने बताया कि तैयारी तेजी से चल रही हैं। सेवादारों के आने का क्रम शुरू हो गया है।